Tuesday, October 20th, 2026

भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित, वैभव बैस, कैलाश, चिंटू, दीपिका उपाध्यक्ष, टेकेश्वर व रितेश महामंत्री

रायपुर
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिसमें कांकेर के टेकेश्वर जैन और सूरजपुर के रितेश गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस कड़ी में कैलाश चंद्रवंशी कवर्धा, वैभव बैस रायपुर, चिंटू राजपाल कोरबा, दीपिका सोरी सुकमा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। टेकेश्वर जैन कांकेर, रितेश गुप्ता सूरजपुर को महामंत्री बनाया गया है। अमित मेसरी रायपुर, गौतम सोनकर रायपुर, गोपाल विस्ट भिलाई, जितेन्द्र देवांगन जांजगीर-चांपा, कैलाश शर्मा राजनांदगांव को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। हेमंत सवलानी रायपुर को कोषाध्यक्ष, अजय सोनी रायपुर व वैभव सिंह ठाकुर रायपुर को प्रचार-प्रसार प्रमुख, अनुराग चौबे बेमेतरा को कार्यालय प्रभारी, सौरभ जैन रायपुर को प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी, उमेश घोरमुड़े रायपुर को मीडिया प्रभारी और भूपेन्द्र नाग कांकेर को मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है। अमनप्रताप सिंह जांजगीर-चांपा, विपिन साहू रायपुर व दिनेश कुमार चावरिया रायपुर को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। संजीत सिंह सरगुजा, रणजीत ठाकुर राजा भिलाई, विकास साहू गरियाबंद व अजय बघेल बेमेतरा को प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख, पियुष मिश्रा महासमुंद, हरिओम साहू रायपुर, कीर्तन मिनपाल धमतरी व नितेश मिश्रा भिलाई को शासकीय योजना स्वास्थ्य मंडल तथा सुमणिभास्कर गुप्ता राजनांदगांव, सुनिधि पांडेय रायपुर, दीक्षा अग्रवाल सरगुजा, निशा चौबे बेमेतरा को कन्या शक्ति संयोजिका मंडल का प्रभार दिया हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय